मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उज्जैन निगम के लापरवाह कमिश्नर को हटाया

उज्जैन, ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन आने वाले हैं। वे श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगें इससे ठीक पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता हटा दिया है। सूत्रों का कहना है कि काम में लापरवाही पर ये कार्रवाई की गई है। एक दिन पहले ही नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी कमिश्नर पर नाराजगी दिखाई थी। बता दें, प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। वे यहां महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। उधर, सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण संदीप सोनी को निगमायुक्त उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संभव है आज शाम तक उज्जैन को नया कमिश्नर मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here