मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीपल, गुलमोहर और कचनार के पौधे लगाए

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, गुलमोहर और कचनार के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा तथा श्रद्धा वेलफेयर सोसाइटी भोपाल की सुश्री सन्नो बी, श्री जयराम अग्रवाल, सुश्री मुस्कान और सुश्री सुमायला पौध-रोपण में सम्मिलित हुई। सोसाइटी भोपाल और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण शुद्ध रखने और पौध-रोपण कर उनकी देखभाल में निरंतर सक्रिय रहती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ टीवी चैनल न्यूज़ नेशन के वरिष्ठ संवाददाता श्री शुभम गुप्ता ने बेटी के जन्म के उपलक्ष्य में पौधा लगाया। तीन माह की बेटी देवेशी सहित परिवार के सदस्य श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती स्वाति गुप्ता और सुश्री पूर्वा गुप्ता भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here