मुख्यमंत्री श्री चौहान के आग्रह पर जारी है सहयोग का सिलसिला


मुख्यमंत्री श्री चौहान के आग्रह पर जारी है सहयोग का सिलसिला


 राष्ट्रभाषा प्रचार समिति और बाल निकेतन ट्रस्ट ने दिए दो-दो लाख 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 13, 2020, 19:29 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनुरोध पर प्रदेश के न सिर्फ औद्योगिक संस्थान बल्कि साहित्यिक, सांस्कृतिक संगठन भी कोरोना संकट में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने पूर्व में एक लाख रूपये की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की  थी। समिति द्वारा आज फिर एक लाख रूपये की राशि जमा कराई है।  इस तरह राष्ट्र भाषा प्रचार समिति ने कुल दो लाख रुपए का आर्थिक सहयोग कोरोना से निपटने के लिए प्रदान किया है। समिति ने एक सप्ताह में यह राशि एकत्र की। एक अन्य संस्था बाल निकेतन ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दो लाख रूपये की सहयोग राशि जमा कराई है।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न संस्थाओं से कहा है कि कोरोना वायरस संकट को समाप्त करने के लिये हम सब मिलकर समाधान का मार्ग निकाल रहे हैं। श्री चौहान ने इस विपदा के समय आर्थिक सहयोग करने वाले उद्योगपतियों और संगठनों का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने  अन्य संस्थाओं से भी मुख्यमंत्री सहायता कोष के खाता क्रमांक-10078152483, IFSC कोड SBIN0001056 में सहयोग राशि जमा कर सहयोग करने का आग्रह किया है।


अशोक मनवानी 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here