मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्म-दिन पर खाद्य मंत्री श्री सिंह ने लगाया नीम का पौधा


मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्म-दिन पर खाद्य मंत्री श्री सिंह ने लगाया नीम का पौधा


 


भोपाल : शुक्रवार, मार्च 5, 2021, 13:13 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिन 5 मार्च को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने नीम का पौधा लगाकर उनको शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव भी उपस्थित थे।

मंत्री श्री सिंह ने विधानसभा प्रांगण में पौधा रोपित करते हुए कहा कि नीम के स्वाद पर मत जाइये उसके अनगिनत गुणों को देखिये। स्वस्थ पर्यावरण के लिये नीम का अपना महत्व है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने जन्म-दिन पर पौधा लगाने की जो पहल की है, वह सराहनीय है। इससे एक ओर जहाँ पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है, वहीं आने वाली पीढ़ी के लिये एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी निर्मित हो सकेगा।


मुकेश दुबे

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here