छतरपुर के गुलगंज में एक चांदसी डॉक्टर पर गलत इलाज का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित मरीज का कहना है कि वो जांघों के बीच खुजली का इलाज कराने गए थे, लेकिन बिना जांच के दवा और इंजेक्शन देने से उनके प्राईवेट पार्ट में सूजन आ गई, पानी निकलने लगा और बाद में सड्डान आने लगी , अब इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और मेडिकल ऑफिसर को भी सूचित किया है।
पुलिस थाने मे शिकायत में बलराम राय ने बताया है कि आज से लगभग 10 दिन पहले वे डॉ. चांदसी पीसी विश्वास के यहां इलाज कराने गए थे। उन्होंने कहा था – डॉक्टर साहब मेरी जांघों के बीच खुजली हो रही है। तो डॉ. साहब ने बिना चेक किए दवा दे दी और दवा और इंजेक्शन के लिए 480 रुपए ले लिए।,उसके बाद अपने घर चला गया। मैंने दवा दो दिन खाई तो मेरे प्राईवेट पार्ट से पानी निकलने लगा और सूजन आ गई।
जिससे बहुत तकलीफ होने लगी।,फिर मैं दोबारा डॉ. साहब के पास आया और बोला कि डॉ. साहब आप हमको चेक कर लो, हमको तकलीफ ज्यादा होने लगी है। तो डॉ. साहब ने चेक किया और बोले कि मैं दवा दूसरी दे रहा हूं। तो उन्होंने दो ट्यूब 200 रुपए के दिए और बोले कि इनको लगाव, इनसे सही हो जाओगे। लेकिन हमको कोई आराम नहीं मिला और बीमारी और बढ़ गई,वही एसपी ने बताया कि इस मामले मे गुलगंज थाना पुलिस जांच कर रही है।


