मुख्यमंत्री श्री चौहान का कर्मचारी संगठनों ने माना आभार


मुख्यमंत्री श्री चौहान का कर्मचारी संगठनों ने माना आभार


 


भोपाल : मंगलवार, मई 18, 2021, 18:04 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना और मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना लागू करने के लिए विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना है। आज निवास पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना का कठिन काल हो या सामान्य समय कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनके परिवारों की चिंता राज्य शासन का दायित्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे कर्मचारियों को कोविड से बचाव की सभी सावधानियों का अनुसरण हर समय करने के लिए लगातार प्रेरित करते रहें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से आज मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मेहमूद खान, न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के संयोजक श्री ओ.पी.एस. राजपूत, राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री डी.के. यादव, मध्यप्रदेश निगम मंडल कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव नीलू, भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री नीलम धन्ना तथा प्रतिनिधि श्रीमती वरूणा गोयल, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री हेमंत श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष श्री अनिल एडविन और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र भदौरिया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय अवस्थी ने भेंट की।


संदीप कपूर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here