मुख्यमंत्री श्री चौहान को मानसरोवर ग्रुप ने सहायता कोष के लिए चार लाख का चेक सौंपा


मुख्यमंत्री श्री चौहान को मानसरोवर ग्रुप ने सहायता कोष के लिए चार लाख का चेक सौंपा


 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 22, 2020, 12:57 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव श्री गौरव तिवारी ने कोरोना संकट से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चार लाख की राशि का चेक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भेंट किया। इस अवसर पर विधायक गोविंदपुरा श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मानसरोवर ग्रुप द्वारा प्रदत्त सहयोग की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है कि मानवता के विरुद्ध कोरोना वायरस की इस चुनौती से निपटने में सभी वर्ग सहयोग प्रदान करें। उन्होंने इस विपदा के समय आर्थिक सहयोग करने वाले उद्योगपतियों और संगठनों का आभार भी व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के खाता क्रमांक-10078152483 / IFSC कोड SBIN 0001056 में सहयोग राशि जमा कर इस युद्ध में सहयोगी बनने का आग्रह किया है।


अशोक मनवानी 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here