मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्री पटवा जी को नमन
भोपाल : बुधवार, नवम्बर 11, 2020, 14:16 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की 96वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी दयानंद नगर स्थित श्री सुरेंद्र पटवा के निवास जाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गायन मंडली ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी।
अशोक मनवानी
Source link

