मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बैतूल में दुर्घटना में मजदूरों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बैतूल में दुर्घटना में मजदूरों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त


 


भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 17, 2020, 19:00 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले के चोपना क्षेत्र में तवा नदी में ट्रक के गिर जाने से 6 मजदूरों की मृत्यु हाने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की। उन्होंने बैतूल जिला प्रशासन को मृतक श्रमिकों के परिवार को राहत सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में मृत 5 बीपीएल मजदूरों के परिजनों को 35-35 हजार रूपये और दुर्घटना में मृत वाहन चालक के परिजन को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।


अतुल खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here