मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त


 


भोपाल : मंगलवार, मार्च 2, 2021, 15:05 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद सदस्य श्री नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि स्वर्गीय श्री नंदकुमार सिंह चौहान लोकप्रिय नेता, कुशल संगठक, प्रशासक और जनता के सेवक थे। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्य किया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। वे पुरानी और नयी पीढ़ी को जोड़ने वाले नेता थे। उनके निधन से जनता ने अपने सेवक और प्रदेश ने अपने नेता को खोया है। पार्टी ने कुशल संगठक और मैंने अपने भाई को खोया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोकप्रिय जननेता श्री नंदकुमार सिंह चौहान हम सबको छोड़कर चले गये। उन्हें बचाने के हमारे सभी प्रयास विफल हुये। मैं बहुत व्यथित हूँ। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।


अतुल खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here