मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरदार पटेल को किया नमन


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरदार पटेल को किया नमन


 


भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 31, 2020, 12:31 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश की एकीकरण के लिए सरदार पटेल के एतिहासिक प्रयासों का स्मरण कर गर्व का अनुभव होता है। वे राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की प्रतिमूर्ति थे। सरदार पटेल ने राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए जो कदम उठाए वे उनके व्यक्तित्व के दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा-शक्ति के परिचायक हैं। आज वर्तमान भारत का स्वरूप सरदार पटेल के प्रयासों का ही फल है। आज सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। सरदार पटेल के बलिदान के प्रतीक के रूप में गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से स्टेचू ऑफ यूनिटी निर्मित कर उन्हें राष्ट्र ने आदरांजलि दी है। यह परिसर विश्व का अनोखा श्रद्धास्थल बन गया है।


अशोक मनवानी

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here