मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टेट हेंगर पहुंचकर स्व. श्री कैलाश सारंग को पुष्पांजलि अर्पित की


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टेट हेंगर पहुंचकर स्व. श्री कैलाश सारंग को पुष्पांजलि अर्पित की


 


भोपाल : रविवार, नवम्बर 15, 2020, 17:28 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग के पिता स्व. कैलाश सारंग को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुंबई से विमान द्वारा स्व. कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने पर पुष्प अर्पित कर नमन् किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय कैलाश सारंग के दोनों बेटों श्री विवेक सारंग और श्री विश्वास सारंग के साथ ही सारंग परिवार के शोकाकुल सदस्यों को ढाढस बंधाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान स्टेट हेंगर से स्व. सारंग के पार्थिव शरीर के साथ नेवरी और शीश महल होते हुए स्वामी दयानंद नगर स्थित मंत्री श्री विश्वास सारंग के निवास सी-12 तक आए। स्वामी दयानंद नगर में स्व. कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर आमजन के दर्शनार्थ रखा गया।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here