मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय श्री ओम यादव को श्रद्धांजलि दी


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय श्री ओम यादव को श्रद्धांजलि दी


 


भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 22, 2020, 20:07 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री ओम यादव के निवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय श्री यादव की प्रतिमा का अनावरण भी किया। स्वर्गीय श्री यादव का 20 दिसम्बर को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने स्वर्गीय श्री यादव के साथ बहुत लम्बे समय तक कार्य किया है। उनमें अदम्य साहस और जीवट था। वे जिन्दादिल इन्सान थे। उनका देश-प्रेम अद्भुत था। स्वर्गीय श्री यादव प्रत्येक जिम्मेदारी को ईमानदारी, तन्मयता और परिश्रम से पूरा करते थे। वे कुशल संगठनकर्ता थे। किसी भी परिस्थिति में लक्ष्य की प्राप्ति के लिये दिन-रात जुटे रहते थे। भोपाल विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनने पर उन्होंने पूरी ईमानदारी से विकास के कार्य कराये। वे राष्ट्रवाद की विचारधारा से ओतप्रोत थे। मैं ऐसे अद्भुत नेता और समर्पित कार्यकर्ता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।


अतुल खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here