मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीर गोगादेव मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीर गोगादेव मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया


वाल्मीकि समाज ने किया मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन
 


भोपाल : बुधवार, जनवरी 6, 2021, 22:26 IST

     मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान पंढरीनाथ स्थित वीर गोगादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का साफा बांधकर अभिनंदन भी किया।

     इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी और विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री प्रताप करोसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

     इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वाल्मीकि समाज भारतीय संस्कृति का मुख्य आधार है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की अदभुत रचना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वाल्मीकि समाज की बदौलत स्वच्छता में इंदौर 4 बार देश में अव्वल रहा है। इनके सहयोग से इंदौर पांचवीं बार भी अव्वल बनेगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों का मान-सम्मान और उनके उत्थान का पूरा ध्यान रखा जायेगा।


महिपाल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here