मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदान की सहयोग राशि


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदान की सहयोग राशि


 


भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 15, 2021, 13:09 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के तहत एक लाख रुपए की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया है। मुख्यमंत्री से आज प्रातः निवास पर निधि संग्रह अभियान का दायित्व निर्वहन कर रहे पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर को सौभाग्यशाली बताया। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले पदाधिकारियों में श्री विनायक राव देशपांडे, श्री अशोक पांडे, श्री राजेश तिवारी, श्री खगेंद्र भार्गव, श्री पीताम्बर राजदेव, श्री सुशील जी और श्री बृजेश जी शामिल थे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here