मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. सुश्री सरोजनी नायडू को किया नमन


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. सुश्री सरोजनी नायडू को किया नमन


 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 13, 2021, 19:03 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेविका, सुप्रसिद्ध कवयित्री, भारत कोकिला स्व. सुश्री सरोजनी नायडू की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सुश्री सरोजनी नायडू के प्रखर विचारों से भावी पीढ़ी नये और विकसित भारत के निर्माण के लिये प्रेरित होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. सुश्री सरोजनी नायडू ने भारतीय समाज में फैली कुरीतियों के लिये महिलाओं को जागृत किया। महिला सशक्तीकरण के लिये उनके कार्यों और विचारों से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।


अतुल खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here