मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीरांगना अवंति बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीरांगना अवंति बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन


 


भोपाल : शनिवार, मार्च 20, 2021, 17:03 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास सभा कक्ष में वीरांगना अवंति बाई लोधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन कर पुष्प अर्पित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीरांगना अवंति बाई लोधी के स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान का स्मरण किया। आज ही डिंडौरी जिले के बालपुर में वीरांगना के समाधि स्थल पर भी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नमन किया।

अवंति बाई लोधी का योगदान

भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों में रानी अवंति बाई लोधी का नाम शामिल हैं। वे वर्ष 1857 की क्रांति में सक्रिय रहीं। उन्होंने अंग्रेजों से निरंतर संघर्ष किया। रानी अवंति बाई के साहस के आगे अंग्रेज अफसर वाडिंग्टन को झुकना पड़ा। मंडला और रामगढ़ राज्य स्वतंत्र हो गया। लेफ्टिनेंट वर्टन ने नागपुर से रामगढ़ की ओर सेनाएँ भेजीं। घुघरी पर अंग्रेजों का नियंत्रण हो गया। पूर्व की हार से अंग्रेज बौखलाए हुए थे। अंग्रेजों की सेना के मुकाबले रानी अवंति बाई की सेना काफी छोटी थी। देवहारगढ़ की पहाड़ियों तक पहुँची अंग्रेज सेना ने मोर्चे पर डटी रानी अवंति बाई को चारों ओर से घेर लिया था। विवश रानी ने सीने में कटार भोंककर जीवन त्याग दिया। उन्होंने अंग्रेंजों के हाथों से मरने की जगह सम्मानजनक विकल्प चुना। रानी अवंति बाई ने अपनी प्रजा की रक्षा के लिए बलिदान देकर स्वतंत्रता प्राप्ति की ज्वाला को प्रज्जवलित करने का कार्य किया।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here