मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपा आम का पौधा


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपा आम का पौधा


 


भोपाल : रविवार, मार्च 28, 2021, 12:18 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के अंतर्गत आज स्मार्ट उद्यान में आम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह पौधा बड़ा होकर फल देगा और पर्यावरण संरक्षण में भी इसका योगदान रहेगा।

आम सर्व-सुलभ और लगभग हर प्रांत में आसानी से लगाया जा सकने वाला पौधा है। इसके स्वाद, सुवास और रंग-रूप के कारण आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम की लगभग एक हजार से अधिक किस्में हैं, जिनमें व्यापारिक दृष्टिकोण से 40-50 किस्में ही उपयुक्त पाई गई हैं। दशहरी, लगड़ा, चौसा, फजरी, अलफांजो, तोतापरी, बाम्बे ग्रीन आदि आम की प्रमुख किस्में हैं। मध्यप्रदेश में अलीराजपुर जिले के कट्टीवाड़ा में होने वाले नूरजहां, रीवा के सुंदरजा की अपनी विशिष्ट पहचान हैं। प्रदेश में आम्रपाली, मल्लिका, गाजरिया, दहीयड़ आदि कुछ स्थानीय किस्में हैं।

आम का फल, इसकी छाल विशिष्ट औषधियों से परिपूर्ण होती हैं। मांगलिक अवसरों पर घरों में द्वार पर आम की पत्तियों की सज्जा की जाती है। पत्ती सरल, लम्बी एवं भाले के समान होती है। फूल छोटे-छोटे एवं समूह में रहते हैं,जिसे मंजरी कहते हैं।


संदीप कपूर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here