मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपा बरगद का पौधा
भोपाल : सोमवार, मार्च 29, 2021, 12:04 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्ना जिले के प्रवास के दौरान ताज पशानगढ़ में बरगद पौधा लगाया ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे हैं। पौधा रोपण के अवसर पर कलेक्टर, पन्ना श्री संजय मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी को होली पर्व की बधाई भी दी।
अशोक मनवानी
Source link


