मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन क्षेत्र में आग की घटना की जानकारी प्राप्त की


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन क्षेत्र में आग की घटना की जानकारी प्राप्त की


 


भोपाल : बुधवार, मार्च 31, 2021, 13:28 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वन विभाग के अधिकारियों से बांधवगढ़ वन क्षेत्र में आग लगने की घटना की जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव, वन ने जानकारी दी कि अग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण कर लिया गया है। किसी भी तरह की हानि नहीं हुई है। किसी वन्य-प्राणी की मृत्यु भी नहीं हुई है। क्षेत्र में वन विभाग के दल तैनात हैं। आग लगने के कारणों का पता कर नियंत्रण के लिए एक कार्य-योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्य योजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here