मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटनाओं पर दु:ख व्यक्त किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटनाओं पर दु:ख व्यक्त किया


 


भोपाल : शनिवार, मई 16, 2020, 16:41 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रशासन को दुर्घटना के प्रभावितों को पूरी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके पूर्व कल गुना जिले में हुई सड़क दुर्घटना और उत्तरप्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में श्रमिकों की असामयिक मृत्यु पर भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

श्रमिकों को घरों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी भाई-बहनों को घर वापस लाने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। श्रमिकों से आग्रह किया गया कि वे पैदल न चलें। मध्यप्रदेश के जिलों में श्रमिकों के भोजन और परिवहन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अन्य प्रदेशों से श्रमिक भाईयों को ट्रेनों से घर पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अब तक गुजरात से 1.72 लाख, राजस्थान से 52 हजार, महाराष्ट्र से 78 हजार और दक्षिण भारत के प्रांतों से मिलाकर साढ़े तीन लाख से अधिक श्रमिकों की वापसी हुई है। मुम्बई-पुणे, सूरत, अहमदाबाद और अन्य महानगरों में फंसे श्रमिकों को वापिस लाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here