मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर शोक व्यक्त किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर शोक व्यक्त किया


 


भोपाल : रविवार, मई 2, 2021, 20:21 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिवारजनों को इस असह्य दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्री बृजेंद्र सिंह राठौर सच्चे जन-सेवक एवं नेक इंसान थे। वे स्वस्थ एवं स्वच्छ राजनीति के पक्षधर थे। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here