मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव अनुराग पटेरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव अनुराग पटेरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया


 


भोपाल : बुधवार, मई 12, 2021, 14:12 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव अनुराग पटेरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री पटेरिया के पुत्र श्री प्रखर पटेरिया से फोन पर बात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गहन दु:ख के क्षणों में व्यक्तिगत रूप से शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने श्री प्रखर पटेरिया को धैर्य रखने और इस गहन दु:ख को हिम्मत के साथ सहन करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे और उनकी सरकार, परिवार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने एक जुझारू, विलक्षण और शानदार पत्रकार को खो दिया है। श्री पटेरिया पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारिता और जनसंचार के अध्यापन में भी लंबे समय तक सक्रिय भूमिका में रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से देश और समाज की जो सेवा की है वह अमूल्य है। उनका निधन पत्रकार जगत के लिए बड़ी क्षति है। समाज और मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले पत्रकार के रूप में वे याद किए जाएंगे।

स्वर्गीय श्री पटेरिया शानदार पत्रकार के साथ जाने-माने लेखक भी थे। श्री पटेरिया 30 से भी अधिक लोकप्रिय पुस्तकें लिख चुके हैं।


अतुल खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here