मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल में हुई दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया 


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहडोल में हुई दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया 


प्रशासन को दिए सहायता के निर्देश 


भोपाल : शनिवार, जून 13, 2020, 16:49 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले में छुई खदान में दुर्घटना में हुई श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिला प्रशासन को मृत श्रमिकों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को  भी समुचित सहायता एवं उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खदान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रूपये दिये जाने के निर्देश दिये हैं।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here