मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात


 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 6, 2020, 20:15 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में ओएनजीएल (ONGL) द्वारा अन्वेषण (Exploration Permit) अनुमति के लिये आवेदन दिया गया है। जिसके लिये राज्य शासन के खनिज विभाग द्वारा पूरी कार्यवाही की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कार्य के लिये 5 परमिट जारी किये जाने का अनुरोध केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से किया। केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित पुस्तकें ‘उम्मीद और मध्यप्रदेश विकास के प्रतिबद्ध प्रयास” की प्रतियाँ केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को भेंट कीं।


संजय सक्सेना


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here