मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी बधाई


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी बधाई


 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 27, 2020, 18:01 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी बोर्ड की 12वीं की  परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह विद्यार्थियों की मेहनत का  सुखद परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए सतत मेहनत करते रहें, शिक्षा से ही सपने साकार होंगे। सफलता आपको आगे बढ़ायेगी। मेरी शुभकामनाएँ आप सब के साथ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन विद्यार्थियों को भी संदेश दिया है जो सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि यदि आपकी अपेक्षा के अनुरूप परीक्षा परिणाम न आया हो, तो  बिल्कुल निराश नहीं हों। ‘रुक जाना नहीं’ योजना में ऐसे विद्यार्थी को पुनः परीक्षा देकर उत्तीर्ण होने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आप पूरी क्षमता के साथ प्रयास कीजिए। मेरा आशीर्वाद आप सभी के साथ है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here