मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले अभिनेता अनुपम खेर
भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 6, 2020, 14:37 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज प्रातः निवास पर प्रख्यात अभिनेता श्री अनुपम खेर ने सौजन्य भेंट की। श्री खेर फिल्मांकन के कार्य से मध्य प्रदेश प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिनेता श्री खेर को सिनेमा क्षेत्र में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अशोक मनवानी
Source link