मुख्यमंत्री श्री चौहान से मंत्री श्री भदौरिया की चाय पर चर्चा


मुख्यमंत्री श्री चौहान से मंत्री श्री भदौरिया की चाय पर चर्चा


 


भोपाल : सोमवार, जनवरी 25, 2021, 17:27 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास पर सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद भदौरिया ने विभागीय योजनाओं के बारे में चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आमजन को लोक सेवाओं का बेहतर लाभ दिलवाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। इसके लिए प्रमुख सचिवों के साथ चर्चा कर विभागों की सेवाओं को निश्चित समयावधि में देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में नागरिकों को लगभग 500 सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। मध्यप्रदेश इस दिशा में निरंतर प्रगति करेगा। मंत्री श्री भदौरिया ने सहकारी समितियों में कम्प्यूटराईजेशन, सेल्समेन की नियुक्ति, सहकारी समिति के सदस्यों को बिना बाधा के भूखण्ड उपलब्ध करवाने जैसे विषयों पर बातचीत की।


अशोक मनवानी

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here