मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह


मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह


 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 3, 2021, 17:28 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्रालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने भेंट कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट के दौरान मंत्री श्री सिंह ने प्रमुख रूप से उपभोक्ताओं तक विभिन्न खाद्य सामग्री पहुंचाने, आगामी माह प्रारंभ हो रहे गेहूँ उपार्जन कार्य के पूर्व प्रारंभ किए गए पंजीयन कार्य के संबंध में जानकारी दी। मंत्री श्री सिंह ने इस वर्ष गेंहूँ के साथ ही चना, मसूर और सरसों के उपार्जन, परिवहन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में उपभोक्ता कल्याण को पूर्ण प्राथमिकता दी जा रही है। इसी प्राथमिकता के अनुसार कार्यों के संपादन और सतत समीक्षा के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खाद्य मंत्री को राज्य स्तर पर उपभोक्ताओं के कल्याण के लिए सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here