मुख्यमंत्री श्री चौहान से राज्य मंत्री श्री पटेल ने की चाय पर चर्चा


मुख्यमंत्री श्री चौहान से राज्य मंत्री श्री पटेल ने की चाय पर चर्चा


 


भोपाल : गुरूवार, फरवरी 4, 2021, 12:43 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति के साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विभागों के कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान को राज्य मंत्री श्री पटेल ने केन्द्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों से संपर्क कर योजनाओं के लिए अधिकतम राशि लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभागों के प्रयासों को और बढ़ाया जाये। इस दिशा में यदि कोई कठिनाई आई तो वे समाधान के लिए पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने बरगी से वर्ष 2023 तक सतना में जल प्रदाय के लिए क्रियान्वयन के लक्ष्य और किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here