मुख्यमंत्री श्री चौहान 107 पेयजल योजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे


मुख्यमंत्री श्री चौहान 107 पेयजल योजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे


 


भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 13, 2020, 16:59 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 14 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे भोपाल स्थित मिंटो हाल में 18 जिलों की 107 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे।

प्रदेश के 18 जिलों के लिए 117.983 करोड़ रुपये की लागत की 107 ग्रामीण पेयजल योजनाओं में बैतूल जिले की 12, सीहोर जिले की 13, विदिशा जिले की 2, झाबुआ जिले की एक, खरगोन जिले की 8, बड़वानी जिले की 5, उज्जैन जिले की 6, शाजापुर जिले की 2, श्योपुर जिले की 2, दमोह जिले की 4, पन्ना जिले की एक, टीकमगढ़ जिले की 3, नरसिंहपुर जिले की 6, मंडला जिले की 2, सतना जिले की 4, छिंदवाड़ा जिले की 12, बालाघाट जिले की 17 तथा सिवनी जिले की 7 पेयजल योजनाएँ शामिल हैं। ये सभी पेयजल योजनाएँ चुनाव अप्रभावित जिलों की हैं। जिन जिलों में उप निर्वाचन हैं वहाँ के कार्य शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं किये गये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही सीहोर, बालाघाट, नरसिंहपुर, झाबुआ, उज्जैन आदि जिलों के ग्रामीणों, जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2023 तक समग्र ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सतत रूप से जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।


समर चौहान 

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here