मुख्यमंत्री श्री चौहान 4 जनवरी को संभागायुक्त, आई.जी., कलेक्टर्स, एस.पी. के साथ वी.सी. करेंगे


मुख्यमंत्री श्री चौहान 4 जनवरी को संभागायुक्त, आई.जी., कलेक्टर्स, एस.पी. के साथ वी.सी. करेंगे


जिला वार होगी कार्यों की समीक्षा
 


भोपाल : रविवार, जनवरी 3, 2021, 20:13 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 4 जनवरी को प्रात: 11 बजे से प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नव वर्ष-2021 में पहली बार संबोधित करेंगे। साथ ही जिला वार कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान बैठक में रोजगार मूलक योजनाओं, मनरेगा, स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिये बैंक लिंकेज, मार्केट लिंकेज और उनके माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण आदि की भी समीक्षा करेंगे। लोक परिसम्पत्तियों के प्रभावी प्रबंधन के लिये जिलों में किये गये कार्यों, प्रदेश में गोशालाओं के संचालन और प्रबंधन की समीक्षा भी की जाएगी।

वी.सी. में मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खन्न की रोकथाम और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही अन्य अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।


अतुल खरे

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here