मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दी ईद उल फितर पर बधाई


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दी ईद उल फितर पर बधाई


 


भोपाल : रविवार, मई 24, 2020, 21:40 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेश के मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रमजान माह की समाप्ति पर यह पर्व खुशियों का पैगाम लेकर आता है। इस समय कोरोना के संकट के कारण परस्पर मिल-जुलकर त्यौहार मनाए जाने का संयोग नहीं हो पा रहा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी समुदाय अपने त्यौहार और पर्व मना रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईद पर पारम्परिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाते हुए पर्व मनाने का आग्रह किया है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here