मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय खाद्य सुरक्षा और मानक सलाहकार समिति गठित


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय खाद्य सुरक्षा और मानक सलाहकार समिति गठित


 


भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 22, 2021, 18:13 IST

राज्य शासन ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्व में गठित समिति को अधिक्रमित करते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति में उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।  

आयुक्त खाद्य सुरक्षा को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव जनसम्पर्क, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रवर्तन शाखा), विभागाध्यक्ष, खाद्य विज्ञान एवं तकनीकी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, अध्यक्ष इंडियन डायटिक्स एसोसिएशन इंदौर, संचालक भारतीय उद्योग परिसंघ भोपाल, अध्यक्ष राज्य होटल एवं रेस्टोरेंट ऐसोसिऐशन ऑफ इंडिया, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता संघ मर्यादित तथा प्रभारी राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला इस समिति के सदस्य होंगे।


राजेश दाहिमा  


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here