मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति गठित


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति गठित


 


भोपाल : सोमवार, मार्च 1, 2021, 14:30 IST

राज्य शासन ने प्रदेश में रेलवे प्रकरणों एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समन्वय स्थापित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया है।

अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव परिवहन समिति में सदस्य सचिव होंगे। समन्वय समिति में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव  लोक निर्माण, ऊर्जा, राजस्व एवं वन और महाप्रबंधक वेस्टर्न सेंट्रल रेल्वे जबलपुर को सदस्य बनाया गया है।

समिति की बैठक प्रत्येक त्रैमास में आयोजित की जायेगी।


राजेश दाहिमा

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here