मुख्य सचिव ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा


मुख्य सचिव ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा


 


भोपाल : गुरूवार, अगस्त 6, 2020, 17:48 IST

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि समस्त व्यवस्था में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की जाने वाली सावधानियों का पालन, सुनिश्चित किया जाए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित हो। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी तथा दूरदर्शन आदि से कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था व समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। वीडियों कांफ्रेंस में पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी,अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला, भोपाल संभागायुक्त श्री कवींद्र कियावत, आयुक्त जनसम्पर्क श्री सुदाम खाडे, कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया ने भाग लिया।


राजेश दाहिमा/संदीप कपूर 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here