मुरैना। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर की अवैध कंपनी मेड रायफल, 15 जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और दो मैगजीन जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बैरियर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर की अवैध कंपनी मेड रायफल, 15 जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 540/26 तथा 25/27 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। जब्त हथियार और कारतूस की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुरैना के मार्गदर्शन और संबंधित अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस अब मामले में हथियार के स्रोत और आरोपी के पास अवैध हथियार पहुंचने के संबंध में जांच कर रही है।


