मुरैना में मां की मौत पर दुबई से आये युवक ने तेरहवीं पर ‘बांटा’ कोरोना, 10 पॉजिटिव – Coronavirus ten people got positive in morena madhya pradesh tstg

मध्य प्रदेश का मुरैना जिला अब इंदौर के बाद प्रदेश का दूसरा कोरोना वायरस हाट स्पॉट बनकर उभरा है. दरअसल, मुरैना में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 10 और मरीज पाए गए हैं. जिले से भेजे गए गए 23 सैंपल्स में से 10 मरीजों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. कुल मिलाकर जिले में अभी तक 12 लोग कोरोना के शिकार हो गए हैं.

दरअसल, 17 मार्च को दुबई से भारत आए एक युवक की जांच 31 मार्च को की गई. युवक और उसकी पत्नी की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव निकली. युवक के संपर्क में आए 10 और लोगों की रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है. जानकारी के मुताबिक ये सभी एक तेरहवीं भोज में शामिल हुए थे. इतना ही नहीं, इस भोज में 1500 और भी लोग शामिल हुए थे.

इस घटना के सामने आने के बाद संबंधित लोगों की जांच के तहत एक दर्जन लोगों को जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों से मुरैना के आइसोलेशन रूम में रखा गया है. इसके अलावा प्रशासन द्वारा इन लोगों के सैकड़ों घरों को सैनिटाइज कराने के बाद ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है. उम्मीद है कि और भी कई लोग पॉजिटिव आ सकते हैं.

बताया जा रहा है कि युवक दुबई के होटल में काम करता है. वो 17 मार्च को मुरैना वापस आया था. इसके बाद उसने 20 मार्च को अपनी मां की तेरहवीं रखी, जिसमें लगभग 1500 लोगों ने खाना खाया. और यहीं से संक्रमण लोगों में फैल गया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here