मृत मिले नर तेन्दुआ के आरोपी को किया गिरफ्तार


मृत मिले नर तेन्दुआ के आरोपी को किया गिरफ्तार


 


भोपाल : बुधवार, मार्च 24, 2021, 20:30 IST

रीवा जिले के परिक्षेत्र सिरमौर के ग्राम भनिगवां के मुसराटोला में डबडिया नाले के किनारे झाड़ियों में नर तेन्दुआ का मृत शरीर मिला। तेन्दुआ का सिर न मिलने के कारण मंगलवार को सुबह डॉग स्कवाड के माध्यम से खोजबीन करने पर कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

ग्राम भनिगवां निवासी रामनरेश कौल ने बताया कि मृत तेन्दुआ का सिर उनके बेटे करन कौल के पास है। इस जानकारी के आधार पर बुधवार को सुबह तेन्दुआ का सिर बरामद किया गया। आरोपी करन कौन को हिरासत में लिया गया और औजार कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। अन्य 5 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

वन्य प्राणी चिकित्सक मुकुन्दपुर जू श्री राजेश तोमर और पशु चिकित्सा अधिकारी श्री अशोक गौतम द्वारा मुख्य वन संरक्षक रीवा और वन मण्डलाधिकारी की उपस्थिति में मृत तेन्दुआ का पोस्टमार्टम कराकर विसरा नमूना एकत्रित कर उसके अंग को जलाया गया।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here