मेट्रो चलाने के लिए DMRC की तैयारियां पूरी, बस आदेश का इंतजार – Corona lockdown delhi metro preparing for reopening cleaning operations dmrc

लॉकडाउन के बाद दिल्ली में मेट्रो कब से चलेगी? ये तो अभी तय नहीं है, लेकिन डीएमआरसी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय शुरू कर दिए है. इस सिलसिले में डीएमआरसी 264 मेट्रो स्टेशन, 2200 कोच, 1100 लिफ्ट एस्केलेटर और एक हजार लिफ्ट की सफाई और मेंटेनेंस का काम शुरू कर चुकी है.

इसके साथ साथ कोच के अंदर स्टेशनों पर मुसाफिरों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का इंतजाम भी किया जा रहा . डीएमआरसी ने कहा है कि मुसाफिरों की सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो सेवा की शुरुआत करने से पहले सिग्नल, ट्रैक और तमाम दूसरे तकनीकी पहलुओं की पूरी जांच की जा रही है. जांच और सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा.

डीएमआरसी के पीआरओ अनुज दयाल ने कहा कि हम अभी से तैयारी कर रहे हैं. मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही साथ स्टेशन पर मार्किंग भी की जा रही है. कब से मेट्रो सेवा शुरू होगी? यह अभी नहीं कह सकते. दिल्ली मेट्रो को फिर से खोलने पर अब तक कोई आदेश नहीं मिला है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here