मेरठ: बीजेपी MLA संगीत सोम ने एक लाख लोगों में बांटा एक महीने का राशन- covid-19 fight bjp mla sardhana sangeet som distributes food among 25 thousand family upna upat | uttar-pradesh – News in Hindi

मेरठ: बीजेपी MLA संगीत सोम ने एक लाख लोगों में बांटा एक महीने का राशन

बीजेपी विधायक संगीत सोम ने 25 हजार परिवार तक पहुंचाया राशन

संगीत सोम ने एक राशन किट तैयार की. इस किट में आटा, तेल, चीनी, चावल और आलू से लेकर साबुन तक रखा गया. एक छोटे परिवार में यह सामान 1 महीने तक चलाया जा सकता है.

मेरठ. देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown) है. ऐसे में दो वक्त की रोटी के लिए दिनभर मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों के आगे अब रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है. लेकिन प्रधानमंत्री की अपील के बाद अब लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं. मेरठ (Meerut) के सरधना विधायक संगीत सोम (Sangeet Som) ने 25000 परिवारों के करीब 100000 लोगों को 1 महीने का राशन वितरित किया है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पूरा ध्यान रखा गया. बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम का यह तरीका देशभर के अन्य मदद करने वालों के लिए मॉडल भी बन सकता है.

किट को सोम सेना के माध्यम से बांटा गया

सरधना विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में बने परिसर में लोगों को रहत सामग्री वितरित की गई. संगीत सोम ने एक राशन किट तैयार की. इस किट में आटा, तेल, चीनी, चावल और आलू से लेकर साबुन तक रखा गया. एक छोटे परिवार में यह सामान 1 महीने तक चलाया जा सकता है. संगीत सोम ने परिवार के हर व्यक्ति की जरूरत का ध्यान रखते हुए किट तैयार की है. जिस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगी है. इस किट को सोम सेना के माध्यम से भिजवाया जा रहा है.

सबसे बड़ा चैलेंज था सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करनाइस राशन को बांटने में सबसे बड़ा चैलेंज था सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना. सरधना विधानसभा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के कई केस सामने आए हैं, जिसके बाद सरधना को सील कर दिया गया है. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए संगीत सोम ने घर-घर राशन भिजवाने का काम किया, उन्होंने विधानसभा के हर गांव के जरूरतमंद परिवारों का डाटा इकट्ठा किया. पूरी विधानसभा को 32 सेक्टरों में बांटा गया. हर एक सेक्टर में 6 गांव को रखा गया. जिसमें राशन वितरण की जिम्मेदारी के लिए सोम सेना के दो कार्यकर्ताओं को लगाया गया. संगीत सोम के पास हर उस व्यक्ति का नाम पता है जो उनकी विधानसभा में जरूरतमंद हैं. उसके घर तक राशन भिजवाने की व्यवस्था संगीत के इशारे पर सोम सेना कर रही है. रामलीला मैदान से रविवार को राशन के 30 ट्रक रवाना किए गए. जिन्हें संगीत सोम ने खुद हरी झंडी देकर रवाना किया. हर ट्रक मैं 6 गांव का राशन है. जिसे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बांटा जाएगा. पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी संगीत के इस मॉडल को देखने के लिए पहुंचे. माना जा रहा है कि देश भर में एक लाख लोगों तक राशन पहुंचाने का काम अभी तक किसी ने नहीं किया है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मेरठ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 6, 2020, 9:17 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here