- मैक्सिको में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए
- भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई, घरों से बाहर निकले लोग
- जोरदार भूकंप के मैक्सिको में सुनामी की चेतावनी जारी
मैक्सिको में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई. वहीं इस बीच, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे द यूएस नेशनल ओसनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने सुनामी की चेतावनी दी है.
द यूएस नेशनल ओसनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने मैक्सिको, दक्षिणी मैक्सिको, ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर और होंडुरास में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है.
An earthquake of magnitude 7.4 on the Richter scale hit Oaxaca, Mexico: US Geological Survey
— ANI (@ANI) June 23, 2020
बहरहाल, मैक्सिको सिटी में भूकंप के झटके के साथ ही लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप के झटकों के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला.
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार मैक्सिकों के ओक्साका में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 दर्ज की गई है. भूकंप इतना तेज था कि इमारतें हिल गईं और दहशत से हजारों लोग घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र ओक्साका के प्रशांत तट पर केंद्रित था. फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

