मैन्यूअली भुगतान पर सीएमओ निलंबित
भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 28, 2020, 13:46 IST

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने नगर परिषद् माण्डव जिला धार के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय कानूनगो को विभिन्न कार्यों का भुगतान वेंडर्स को ई-नगर पालिका सिस्टम की जगह मैन्यूअली करने पर निलंबित कर दिया है। अप्रैल 2017 से सभी नगरीय निकायों को ऑनलाइन भुगतान करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना में क्रियान्वयन मे लापरवाही पर नगर परिषद् कोलारस जिला मुरैना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमजद गनी और नगर परिषद् पथरिया जिला दमोह के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री महेश सारिया को निलंबित कर दिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने विभागीय समीक्षा में दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये थे।
राजेश पाण्डेय
Source link

