मोदी सरकार ने कोरोना के इलाज के लिए डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल को दी मंजूरी – Coronavirus union health ministry revised clinical management protocol dexamethasone covid 19 treatment

  • देश में कोरोना वायरस के 85% सक्रिय मरीज 8 राज्यों में
  • इन्हीं 8 राज्यों में कोरोना से 87% लोगों की हुई मौत

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए डेक्सामेथासोन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिवाइज्ड क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल जारी कर दिया है. अब कोरोना वायरस के हल्के गंभीर से लेकर अधिक गंभीर मामलों में मिथाइलप्रेडनिसोलोन के विकल्प के रूप में डेक्सामेथासोन का प्रयोग किया जा सकेगा.

वहीं, शनिवार को कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारियों और आगे की रणनीतियों के बारे में चर्चा करने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 17वीं बैठक हुई. इस दौरान बताया गया कि वर्तमान में देश में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या के 85.5 फीसदी मरीज आठ राज्यों में हैं. इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. इसके अलावा देश में कोरोना वायरस से 87 फीसदी लोगों की मौत भी इन्हीं आठ राज्यों में हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में राज्यों को तकनीकी मदद मुहैया कराने के लिए 15 केंद्रीय टीमों को भेजा गया है. इन टीमों में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट और क्लीनीसियन और एक सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी स्तर का अधिकारी शामिल हैं. कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए एक और केंद्रीय टीम गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों का दौरा कर रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाकर 2 लाख 20 हजार 479 की गई है. अब तक देश में 79 लाख 96 हजार 707 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. अब भारत में 1026 लैब में कोरोना वायरस की जांच हो रही है, जिनमें से 741 लैब सरकारी हैं, जबकि 285 लैब प्राइवेट हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं, देश में कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 18 हजार 550 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं. इसके अलावा 384 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here