मौज मस्ती करने के लिये करते थे वाहन चोरी 11 मोटर साइकिल सहित पुलिस ने पकड़े 2 शातिर चोर – Bundelkhand News


झाँसी पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलाशा करते हुए बताया कि यह वाहन चोर मौज मस्ती के लिए वहन चोरी किया करते थे।

पुलिस ने बताया कि झांसी की नवाबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम मेडिकल बाईपास तिराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ वाहन चोर मुस्तरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद हैं जिनके पास चोरी की मोटरसाइकिल हैं।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो वाहन चोरों आनंद अहिरवार और जितेंद्र अहिरवार को हिरासत में ले लिया इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल तथा 15 विभिन्न वाहनों की चाबियां बरामद हुई गहनता से पूछताछ पर उन्होंने बताया की कुछ गाड़ी छुपा रखी हुई है छुपी हुई मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी दी अभियुक्तों ने बताया कि दोनों लोग वाहन चुराने में इन्हीं चाबियों का प्रयोग करते थे और शौक पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चुराते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र अहिरवार का लंबा आपराधिक इतिहास है उसके खिलाफ 12 मुकदमें झाँसी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here