युवती ने फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर अधेड़ का बनाया अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल raipur a man complained of being blackmailed by a woman who become friend on facebook police has registered fir nodmk8

पुलिस साइबल सेल की तकनीकी मदद से ब्लैकमेलिंग मामले में अनुसंधान कर रही है (प्रतीकात्मक फोटो)

पीड़ित व्यक्ति को युवती ने पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट (Facebook Friend Request) भेजा जिसको उसने एक्सेप्ट (स्वीकार) कर लिया. उसके बाद अज्ञात युवती ने अधेड़ को वीडियो कॉल (Video Call) किया और उससे पांच लाख रुपयों की मांग की

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में एक व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने और बाद में अश्लील वीडियो (Porn Video) डालकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. सिविल लाइन पुलिस आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक एलेक्स कविता नाम की युवती द्वारा पंडरी निवासी अधेड़ व्यक्ति को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट (Facebook Friend Request) भेजने और ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना दो दिन पूर्व की है. पीड़ित व्यक्ति को युवती ने पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसको उसने एक्सेप्ट (स्वीकार) कर लिया. उसके बाद अज्ञात युवती ने अधेड़ को वीडियो कॉल (Video Call) किया और उससे पांच लाख रुपयों की मांग की.

मिली जानकारी के मुताबिक पंडरी में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति को फेसबुक पर एलेक्स कविता नाम की युवती ने पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे उसने सहजता से एक्सेप्ट कर लिया. इसके बाद मैसेज के जरिये दोनों में बातचीत होने लगी. इस दौरान युवती ने पीड़ित व्यक्ति का व्हाट्सएप नंबर ले लिया. दो दिन पूर्व युवती ने वाट्सएप वीडियो कॉल किया और इसको (वीडियो कॉल) एडिट कर अश्लील वीडियो बना लिया और पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगी. आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अधेड़ शख्स से पांच लाख रुपयों की डिमांड की.

लगातार प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की. पुलिस ने उसकी कंप्लेन पर धारा 384 और आईटी की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने कहा कि वीडियो को टेंपरिंग किया गया है. अक्सर ऐसे मामलों में शातिर वीडियो और फोटो की टेंपरिंग कर उसे अश्लील वीडियो की शक्ल दे देते हैं. प्रथम दृष्टया इस मामले में भी ऐसा लग रहा है. सिविल लाइन थाना प्रभारी आर.के मिश्रा के अनुसार पीड़ित व्यक्ति की फोटो वीडियो को एडिट कर अश्लील बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की गई थी. मामले में साइबर सेल की तकनीकी रुप से मदद ली जा रही है. जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here