यूपी: गाजियाबाद में कल से खुलेंगी शराब की दुकानें, निर्माण कार्य भी होंगे शुरू – Uttar pradesh ghaziabad liquor shops open tuesday corona virus lockdown

  • गाजियाबाद में मंगलवार से निर्माण कार्य भी होंगे शुरू
  • गैर जरूरी सेवा की दुकानों को भी खोलने की इजाजत

कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के तीसरे फेज में शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी गई है. लॉकडाउन का तीसरा दौर सोमवार से शुरू हो गया और देश के कई शहरों में शराब की दुकानें खोली भी गईं. हालांकि, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दुकानें आज नहीं खुलीं. यहां पर मंगलवार से लोग शराब खरीद सकेंगे.

गाजियाबाद के लोगों को कल से कई तरह की छूट मिलने लगेंगी. कल से नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाली स्टैंड अलोन दुकानें भी खुलेंगी. गैर आवश्यक सेवा वस्तुओं की दुकानों को खोलने की भी इजाजत होगी. वहीं, औद्योगिक इकाइयों के खोलने के लिए आवेदन करना होगा. अनुमति के बाद ही औद्योगिक इकाइयां चल पाएंगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

निर्माण कार्य भी होंगे शुरू

गाजियाबाद में कल से निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएंगे. श्रमिकों के रहने की व्यवस्था निर्माण कार्य वाले प्रोजेक्ट पर ही करनी होगी. पोर्टल पर आवेदन करके निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है. वहीं, 33% स्टाफ के साथ निजी कार्यालय और सरकारी कार्यालय भी मंगलवार से खुलेंगे. इसके अलावा टैक्सी सर्विस की सेवा भी लोगों को मिल सकेगी.हालांकि, एक ड्राइवर और दो यात्रियों के साथ ये इजाजत होगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

मध्य प्रदेश में भी खुलेंगी शराब की दुकानें

मध्य प्रदेश सरकार ने कल यानी 5 मई से प्रदेश में शराब की दुकानों को खोलने का फैसला किया है. शिवराज सरकार ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर में आगामी आदेश तक शराब की दुकान नहीं खोलने का आदेश दिया. रेड जोन के तहत आने वाले जबलपुर, धार, बड़वानी, खंडवा, देवास और ग्वालियर में शहरी क्षेत्र को छोड़ कर शराब की दुकानें खुलेंगी. ऑरेंज जोन के तहत आने वाले जिलों में सिर्फ कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी शराब की दुकानें खुलेंगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here