यूपी: बुंदेलखंड के हर घर में पहुंचेगा नल से जल, सीएम योगी शुरू करेंगे नई योजना – Up cm yogi adityanath to inaugurate piped water for all homes in bundelkhand

  • पेयजल योजना का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी
  • 30 जून को बुंदेलखंड से करेंगे योजना का आरंभ

उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के हर घर में पानी की व्यवस्था करने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है. योगी आदित्यनाथ कल यानी 30 जून को ‘हर घर, नल से जल योजना’ का शुभांरभ करेंगे. जल जीवन मिशन की बड़ी पेयजल योजना का शुभारंभ करने सीएम योगी बुंदेलखंड जाएंगे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी ने हर घर तक नल से जल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है. बुंदेलखंड, विंध्याचल, इंसेफलाइटिस प्रभावित क्षेत्रों और आर्सेनिक व फ्लोराइड प्रभावित इलाकों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की योजना की शुरुआत होगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

कुल 10 हजार 131 करोड़ की परियोजना

पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के लिए 2185 करोड़ की परियोजना की शुरुआत होगी. महोबा, ललितपुर और झांसी की 14 लाख की आबादी तक नल का जल पहुंचेगा. कुल 10 हजार 131 करोड़ की परियोजना है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पीएम मोदी की अगुवाई में सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बुंदेलखंड का कोई घर प्यासा नहीं रहे और हर घर तक नल का जल पहुंचाया जाए. सर्फेस वॉटर और अंडरग्राउंट वॉटर के माध्यम से घर घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा. पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्याचल में अगले 2 साल के भीतर हर घर तक पीने का पानी पहुंचेगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here