उत्तर प्रदेश में 10 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है. मेरठ जोन के एडीजी रहे प्रशांत कुमार यूपी के नए एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाए गए हैं. आईपीएस राजीव सभरवाल को एडीजी मेरठ जोन नियुक्त किया गया है. वहीं, लक्ष्मी सिंह लखनऊ जोन की आईजी नियुक्त की गई हैं.



