योगी सरकार ने देर रात 39 पीपीएस अधिकारियों के किए तबादले – Uttar pradesh yogi govt transfers 39 pps officers at saturday late night

  • कोरोना महामारी के बीच यूपी में 39 पीपीएस ऑफिसर का तबादला
  • बीते महीने अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगाई गई थी रोक

कोरोना काल के बीच उत्तर प्रदेश में एक साथ कई पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया. दरअसल, योगी सरकार ने शनिवार देर रात प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 39 अधिकारियों का तबादला कर दिया. सभी के नामों की लिस्ट नीचे दी गई है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

transfer-1_061420020426.jpg

transfer-2_061420020452.jpg

transfer-3_061420020517.jpg

हालांकि, बीते महीने योगी सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक लगाई थी. इसमें आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस समेत सभी कर्मियों के ट्रांसफर पर रोक शामिल है. 2020-2021 में कोरोना महामारी के चलते अग्रिम आदेशों तक तबादले पर रोक लगाया गया था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आदेश में कहा गया था कि वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के चलते अग्रिम आदेश तक ट्रांसफर पर रोक रहेगी. इसके अलावा सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट), मृत्यु, बीमारी, प्रोन्नति (प्रमोशन), त्यागपत्र (इस्तीफा), निलंबन, बर्खास्तगी से खाली पदों को अनुमोदन लेकर ही तैनाती मिलेगी. अपरिहार्य स्थिति में मुख्यमंत्री से बिना अनुमोदन नहीं होगा कोई भी स्थानांतरण (तबादला).

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here